PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PM मोदी ने की दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात,

pm-narander-modi-in-action-after-returning-from-bhutan-meets-delhi-blast-victims-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से स्वदेश लौटने के बाद दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। PM Modi ने घायलों से मुलाकात की। बताते चलें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस घटना की जांच कर रही है।

.

Narander modi in action after returning from bhutan meets delhi

.

इससे पहले, पहले दो दिवसीय दौरे पर भूटान गए प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि इस ब्लास्ट में संलिप्त आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में लाल किले के ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा था कि

.

Narander modi in action after returning from bhutan meets delhi

.

आज मैं बहुत ही भारी मन से यहां आया हूं। मैं प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूं। इस दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस ब्लास्ट को अंजाम देने वाले किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा, जो इसके जिम्मेदार हैं, उन्हें जरूर सख्त सजा मिलेगी। आपको यह भी बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ था।

.

PM Narander modi in action after returning from bhutan meets delhi

.

इस ब्लास्ट की जद में आकर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच का जिम्मा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है। इससे पहले, इस ब्लास्ट की जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई थी, जिसमें 500 से ज्यादा अधिकारी और जवान शामिल किए गए थे। 

.

PM Narander modi in action after returning from bhutan meets delhi

.

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से पहले जांच एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के फ्लैट से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। फरीदाबाद के इस टेरर मॉड्यूल में संलिप्त दो डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया, जो अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। वहीं, इन दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।