.
.
.
.
.
.
.
.
.
HMV organized workshop in Hematology
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के प्रांगण में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में संस्था के जीव विज्ञान विभाग के सौजन्य से रक्तविज्ञान विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया / मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. परमिन्दर कौर (शुचिकत्सा आफिसर, सिविल अस्पताल,) जमशेर डेयरी कम्पलैक्स, जालन्धर उपस्थित रहे /
डॉ. सीमा मरवाहा विभागाध्यक्षा, जीव विज्ञान एवं स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल तथा अन्य विभागीय सदस्यों ने डॉ. परमिन्दर कौर जी का प्लांटर भेंटकर स्वागत किया /

डॉ. परमिन्दर ने छात्राओं को रक्त की सरंचना, उसके कार्य एवं विभिन्न प्रकार के रक्त टैस्ट जैसे टी.एल.सी., डी.एल.सी. व सी.वी.सी विभिन्न प्रकार के परजीवी संक्रमण तथा उसके विशलेषण पर विशेष जानकारी प्रदान की /
उन्होंने विभिन्न प्रकार की सावधानियां लेने पर भी विस्तृत चर्चा की / बीएससी मैडीकल एवं मैडीकल लैव टैक्रॉलजी के छात्राओं ने इस वर्कशाप में भाग लिया / डॉ. परमिन्दर कौर द्वारा छात्राओं को रक्त सिरम संबंधी विभिन्न सैल भी प्रदान किए / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की / डॉ. साक्षी वर्मा ने मंच संचालन किया / इस अवसर पर सुश्री अवंतिका रनदेव, आंचल, श्री सचिन कुमार, श्री अमित कुमार व श्री अरविंद चांदी भी उपस्थित रहे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV organized workshop in Hematology




































