PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खिलाफ बेअदबी की दी हिंदू संगठन ने शिकायत, जाने पूरा मामला,

punjab-ludhiana-punjabi-singer-babbu-maan-embroiled-new-controversy-una-himachal-pradesh

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए मां चिंतपूर्णी महोत्सव में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के शो को लेकर लुधियाना के हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है। संगठनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माता चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित होने और दरबार का मंच तैयार होने के बावजूद बब्बू मान ने अभद्र, शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीत गाए, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची। संगठनों का कहना है कि 15 और 16 नवंबर

.

.

को हुए कार्यक्रम में न तो भजन गाए गए और न ही सम्मानजनक माहौल रखा गया, बल्कि मंच पर बेटियों को अभद्र गानों पर नचाया गया। जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने बब्बू मान व आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हथियार व शराब प्रमोट करने वाले गीत गाए: हिमाचल प्रदेश के ऊना में मां चिंतपूर्णी महोत्सव करवाया गया। इसमें मां चिंतपूर्णी से ज्योति लाकर स्थापित की गई और बाकायदा पूरे सेट को मां चिंतपूर्णी दरबार का स्वरूप दिया गया।

.

.

उसी मंच पर बब्बू मान का शो भी हुआ। उन्होंने हथियार व शराब प्रमोट करने वाले गीत गाए। इस पर हिंदू संगठनों को आपत्ति है। आपको यह भी बता दें कि जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने जिला प्रशासन को शिकायत दी है। आरोप है कि मां चिंतपूर्णी महोत्सव में बब्बू मान ने अभद्र गीत गाए और शराब को बढ़ावा दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, महोत्सव में मां चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित की गई थी और

.

.

पूरा मंच दरबार जैसा सजाया गया था, लेकिन उसी मंच पर हुल्लड़बाजी और अभद्र गानों पर बेटियों को नचाया गया। वहीं स्वामी आमरेश्वर दास ने कहा कि अगर कार्यक्रम का नाम मां चिंतपूर्णी महोत्सव न रखा गया होता तो उन्हें आपत्ति नहीं होती। उनका कहना है कि बब्बू मान ने माता का गुणगान करने वाला एक भी गीत नहीं गाया और अशोभनीय माहौल बनाया। 15-16 नवंबर के कार्यक्रम में बेअदबी का आरोप: शिकायत में कहा गया है कि इन तारीखों को हुए कार्यक्रम में बब्बू मान और

.

.

अमृत मान ने भजन नहीं गाए, बल्कि “महफिल मितरां दी..” जैसे नशे और हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत गाए, जिसे माता के दरबार में सीधी बेअदबी बताया गया। इसके साथ ही बादल जैन ने बताया कि 14 नवंबर को माता चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति लाकर वहां स्थापित की गई। इसके अलावा वहां पर माता का दरबार स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर मेला करवाना चाहती है तो करे लेकिन इस तरह के नाम न रखे। उन्होंने कहा कि मां की ज्योति जहां आती है वहां पर जगराते होते हैं। इस तरह के अश्लील गाने नहीं गाए जाते।