PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में AAP नेता पर 16 राउंड फायर, बाल बाल बचे, 5 करोड़ की मांगी फिरौती,

punjab-jalandhar-aap-leader-raju-narrowly-escaped-with-16-rounds-of-fire-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर फगवाड़ा के पिंड में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर दो मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने अंधाधुंध फायरिंग की और मौके पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

.

.

जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी है यह फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है।

.

punjab jalandhar aap leader raju narrowly escaped with 16 rounds of fire in phagwara

.

हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद SHO सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस बारे में घटना के जब एसपी फगवाड़ा को पता चला उन्होंने पुलिस की टीमें बना कर आगे की जाँच शुरू करवा दी है।

.

.

दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख रखते है।

.

aap leader raju narrowly escaped with 16 rounds of fire in phagwara