PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट, कॉलेज में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का शानदार और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया,

celebration-at-st-soldier-hotel-management-college

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का शानदार और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह समारोह क्रिसमस उत्सवों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और कॉलेज समुदाय में एकता, सहयोग और उत्सव की भावना को मजबूत करता है। कॉलेज के सभी फ़ैकल्टी सदस्यों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

.

.

कार्यक्रम की शोभा कॉलेज की प्रिंसिपल, डॉ. किर्ती शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई। उन्होंने सभी फ़ैकल्टी सदस्यों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएँ देते हुए टीमवर्क और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।केक मिक्सिंग सेरेमनी का इतिहास और परंपरा केक मिक्सिंग की परंपरा कई सौ वर्षों पुरानी है, जिसका प्रारंभ यूरोप में हुआ था।

.

पुराने समय में लोग सर्दियों से पहले सूखे मेवे, मसाले और विभिन्न फ्लेवर को मिलाकर एक विशेष मिश्रण तैयार करते थे, जिसे बाद में क्रिसमस पर केक बनाने के लिए उपयोग किया जाता था। यह रस्म समृद्धि, शुभकामनाओं और उत्सव के स्वागत का प्रतीक है। समय के साथ यह परंपरा विश्वभर में फैल गई और अब भारत में भी कॉलेजों, होटलों और संस्थानों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती। स्वागत लेक्चरर श्रीमती मीनाक्षी और सुश्री लखवीर कौर द्वारा किया गया।

इसके बाद सेरेमनी का संचालन अलग-अलग विभागों द्वारा किया गया। सीनियर लेक्चरर मंगत सिंह और कुनाल शर्मा ने रेस्तरां टेबल सेटअप और बैठने की व्यवस्था संभाली। शेफ़ मनीष गुप्ता और शेफ़ रवि ने किचन विभाग की तैयारी और उपयोग होने वाले सूखे मेवे व मसालों को व्यवस्थित किया। किशमिश, बादाम, काजू, चेरी, ऑरेंज पील और केंडी फ्रूट्स सहित विभिन्न सामग्री को मसालों और फ्लेवर के साथ मिलाया गया।

.

फ़ैकल्टी सदस्यों ने मिलकर इस मिश्रण को तैयार किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और टीम स्पिरिट से भर गया। उत्सव का माहौल और सहभागिता माहौल पूरी तरह उत्सवी, खुशनुमा और ऊर्जा से भरा हुआ था। सभी फ़ैकल्टी सदस्यों ने खुशी-खुशी मिश्रण में भाग लेकर कॉलेज में त्योहारों की शुरुआत को खास बनाया।

.

.

Latest News