PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 13 वर्षीय बच्ची की मौत पर जताया गहरा दुःख, मां को सरकारी नोकरी देने का किया ऐलान,

cabinet-minister-mohinder-bhagat-expressed-deep-grief-over-the-death-of-the-13-year-old-girl-and-announced-a-government-job-for-her-mother

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के वेस्ट हल्के में 13 वर्षीय बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने बच्ची की मां को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मिट्ठू बस्ती स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की अंतिम अरदास (Final Prayers) आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat expressed deep grief over the death of the 13 year old girl and announced a government job for her mother

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अंतिम अरदास में शामिल होकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी भी खोए हुए बच्चे को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सरकार परिवार को इस मुश्किल समय में मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि बच्ची की मां को जल्द ही पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat expressed deep grief over the death of the 13 year old girl and announced a government job for her mother

सरकार ने परिवार की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बच्ची का भाई, जो वर्तमान में एसडीएम ऑफिस आदमपुर में कार्यरत है, उसका तबादला (Transfer) जालंधर कर दिया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि वह अपनी मां के साथ रहकर उन्हें भावनात्मक सहारा दे सके। सरकार ने आश्वस्त किया है कि इस दुख की घड़ी में परिवार को पूरी सहायता दी जाएगी।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat expressed deep grief over the death of the 13 year old girl and announced a government job for her mother

आज मिट्ठू बस्ती में आयोजित अंतिम अरदास में स्थानीय समुदाय के लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने इस जघन्य अपराध पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति एकजुटता दिखाई। वहीं जालंधर की पुलिस कमिश्नर भी इसमें शामिल हुईं।