PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

‘एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से की अध्ययन यात्रा’

field-visit-by-hmv-collegiate-school-girls

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अमृतसर की एक दिवसीय क्षेत्रीय अध्ययन यात्रा में पूर्णोत्साह से भाग लिया। जिसमें लगभग 110 छात्राओं ने अमृतसर के साडा पिण्ड इत्यादि का भ्रमण कर पंजाब की संस्कृति और आध्यात्मिक शिक्षा के मिश्रण का अनुभव प्राप्त किया।

.

.

साडा पिण्ड में छात्राओं ने पंजाब की उज्ज्वल विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव किया और पंजाब की लोक कलाओं, ग्रामीण शिल्प, गांव की संस्कृति और ग्रामीण जीवन के रहन-सहन, खान-पान की प्रत्यक्ष झलक देखी और नजदीक से इसकी सुन्दरता को अनुभव किया। पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भंगड़ा नृत्य करके ढोल की थाप पर थिरक कर खूब प्रसन्नता का अनुभव किया।

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी ने कहा कि ऐसी यात्राएं एवम् अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति से जुडऩे एवम् नजदीकी से समझने के अवसर प्रदान करती है और छात्राएं नियमित दिनचर्या से हटकर ऐसे अनुभव प्राप्त कर और भी सक्षम बनती है।

.

उन्होंने स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों हेतु प्रोत्साहित किया जिससे विद्यार्थियों का चहुँमुखी विकास सम्भव हो पाए। स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर ने बताया कि विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का खूब आनंद लिया और कहा कि ऐसे अनुभव उनके जीवन में चीजों को प्रत्यक्ष देखकर सरलता से सीखने में निश्चित सहायक होंगे।

.

.