PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. की छात्रा कु. प्रीति का ‘अन्तर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव’ में प्रथम स्थान हासिल किया,

fine-arts-student-of-hmv-shines-at-intervarsity-youth-festival-2025

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के फाईन आटर््स विभाग की बीएफए सेमेस्टर-7 की छात्रा कु. प्रीति ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के मार्गदर्शन अधीन इंटरवर्सिटी यूथ फैस्टिवल-2025 में अपनी प्रतिभा, समर्पण व अद्वितीय कलात्मकता के बल पर संस्थान को गौरवान्वित किया।

.

.

प्रीति गुप्ता ने पहले जोनल यूथ फैस्टिवल 2025 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उसके बाद इंटर-जोनल यूथ फैस्टिवल 2025 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुन: प्रथम स्थान हासिल किया। अपने उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए प्रीति ने जीएनडीयू, अमृतसर में आयोजित

.

‘इंटरवर्सिटी यूथ फैस्टिवल’ में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। देश के उच्च विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए कु. प्रीति ने गरिमा, आत्मविश्वास एवं असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने सर्वप्रथम यूथ वैलफेयर डीन डॉ. नवरूप, फाईन आर्ट्स विभाग की सम्पूर्ण फैकल्टी डॉ. नीरू भारती (विभागाध्यक्ष),

.

डॉ. शैलेन्द्र कुमार, सुश्री चाहत, सुश्री भावना को इस हेतु हार्दिक बधाई दी एवं उनके मार्गदर्शन, समर्पण एवं सहयोग हेतु कु. प्रीति की कलात्मक अभिव्यक्ति को परिष्कृत करने हेतु विभाग की सराहना की। उन्होंने कु. प्रीति को उसकी इस उपलब्धि हेतु बधाई दी एवं भविष्य हेतु उसे प्रोत्साहित किया। फाईन आटर््स विभाग द्वारा भी कु. प्रीति की प्रतिभा व सृजनशीलता को उत्साहित किया एवं कहा कि वह इस समृद्ध कलात्मक परम्परा को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

.

.