PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर नगर निगम को 35 वर्षों बाद मिली सफाई सेवकों की भर्ती करने की मंजूरी, हड़ताल हुई खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी,

jalandhar-municipal-corporation-gets-approval-to-recruit-1196-sanitation-workers

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लिए 35 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक पल आया है। नगर निगम की लंबे समय से लंबित 1196 सफाई सेवकों की भर्ती को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा लिए गए इस बड़े निर्णय ने शहर के सफाई तंत्र को नई ऊर्जा देने का काम किया है। इससे पहले पक्के करने को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे और अधिकारियों के दफ्तरों को ताले जड़ दिए थे।

.

Jalandhar Municipal Corporation gets approval to recruit 1196 sanitation workers

.

अब कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर की सफाई शुरू हो गई है। इस मंजूरी को हकीकत बनाने में मेयर वनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली और सफाई यूनियन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने लगातार मेहनत की। नितिन कोहली द्वारा चंडीगढ़ में की गई निरंतर मीटिंग्स और फॉलो-अप इस सफलता का मुख्य कारण रहीं। निगम कमिश्नर सदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

.

Jalandhar Municipal Corporation gets approval to recruit 1196 sanitation workers

.

नए 1196 पदों में सफाई सेवक, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी जरूरी कैटेगरियां शामिल हैं, जिनसे शहर का सफाई और सीवरेज मैनेजमेंट सिस्टम मजबूत होगा। मेयर धीर ने इसे जालंधर के लिए लंबे समय बाद मिला बुनियादी और बेहद ज़रूरी संसाधन बताया। वहीं, नितिन कोहली ने कहा कि यह मंजूरी ‘साफ, मॉडर्न और बेहतर जालंधर’ की दिशा में बड़ा कदम है।

.

.