PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अब शराब खरीदने के लिए सैलरी स्लिप दिखानी होगी जरूरी, सरकार लाई नया नियम,

New Rule: Salary Slip Mandatory to Buy Alcohol

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सऊदी अरब अपनी सामाजिक नीतियों में बड़ा परिवर्तन करते हुए अब सीमित दायरे में शराब बिक्री की इजाजत देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था के तहत गैर-मुस्लिम विदेशी नागरिक कुछ शर्तों के साथ शराब खरीद सकेंगे। यह फैसला देश में बढ़ते विदेशी निवेश, व्यवसायिक माहौल और सामाजिक उदारीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

.

.

वहीं सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब में रहने वाले गैर-मुस्लिम विदेशी नागरिकों को शराब खरीदने के लिए अपनी आय का प्रमाण देना होगा। नियमों के मुताबिक खरीदार की मासिक आय कम से कम 50,000 रियाल (लगभग 13,300 डॉलर) होनी चाहिए। भारतीय मुद्रा में यह आय करीब 12 लाख रुपये प्रतिमाह बनती है। खरीदारी के लिए सैलरी स्लिप दिखाना अनिवार्य होगा।

.

.

रियाध में स्थित एक विशेष स्टोर को विदेशी नागरिकों के लिए शराब बेचने की अनुमति दी गई है। यह स्टोर मूल रूप से विदेशी राजनयिकों के लिए खोला गया था, पर अब इसे कुछ गैर-मुस्लिम विदेशी निवासियों के लिए भी खोल दिया गया है—खासकर वे लोग जिनके पास प्रीमियम रेजीडेंसी का दर्जा है। सूत्रों ने बताया कि इस फैसले पर सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

.

.

वहीं, संवेदनशीलता के कारण कई अधिकारी अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहते। सऊदी शराब नीति में ढील क्यों दे रहा है? इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ‘विजन 2030’ के तहत सामाजिक सुधारों की श्रृंखला का हिस्सा है। सऊदी सरकार देश में:

.

विदेशी निवेश बढ़ाना
वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना
पर्यटन को बढ़ावा देना
और सामाजिक प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम करना
जैसे लक्ष्यों पर काम कर रही है।

.

पिछले कुछ वर्षों में सऊदी अरब ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं—जैसे महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति, सिनेमा व संगीत कार्यक्रमों पर लगी पाबंदियों का हटना और सार्वजनिक मनोरंजन गतिविधियों को बढ़ावा देना। शराब नियमों में ढील भी उसी व्यापक सुधार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।