PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सुशील रिंकू ने जालंधर में पंजाब एवेन्यू के के पास लोअर अंडरपास बनाने की रेलमंत्री से की मांग

sushil rinku lower underpass punjab avenue jalandhar Political News

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / नई दिल्ली : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर में अर्बन एस्टेट के रेलवे फाटक नंबर सी-7 के बाद अब सी-8 की समस्या खत्म होगी। इसके लिए सुशील रिंकू ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। रिंकू ने कहा कि सी-8 रेलवे फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने की मांग की गई है।

.

.

सुशील रिंकू ने बताया कि जालंधर के पंजाब एवेन्यू, अर्बन एस्टेट और आसपास इलाके के लोगों ने उनसे मिलकर मांग की थी कि सी-7 की तरह सी-8 रेलवे फाटक की समस्या दूर करवाई जाए। लोगों की मांग है कि इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाया जाए, जिससे आटो, रिक्शा, बाइक और साइकिल आसानी से निकल सके। इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनना से कई कालोनियों के सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिल जाएगी।

.

.

.

इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने के लिए सुशील रिंकू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि सी-8 रेलवे फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है। इस संबंध में रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को आदेश भी दिया है। सुशील रिंकू ने बताया कि इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनने से पंजाब एवेन्यू समेत कई कालोनियों को लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

.

.

.