PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी से पहले किया रेप फिर हड़पी संपत्ति, देश के प्रधानमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार,

Mumbai police investigating Haji Mastan daughter case

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा सुर्खियों में हैं। हसीन मस्तान ने अपने साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण, जबरन बाल विवाह, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की अपील की है। हसीन मस्तान ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।

.

.

हसीन मस्तान मिर्जा का दावा है कि 1996 में जब वे मात्र 12 साल की थीं, उनकी झूठी उम्र बताकर मामा के बेटे नासिर हुसैन से जबरन शादी करा दी गई। नासिर ने उससे बलात्कार किया, लंबे समय तक मारपीट की, जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया। हसीन ने बताया कि उन्हें घर से बाहर फेंक दिया गया और मरने के लिए छोड़ दिया गया। नासिर हुसैन ने उसकी पहचान छिपाकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। नासिर हुसैन इससे पहले आठ शादियां कर चुका था और वर्तमान में हैदराबाद

.

यह भी पढ़ें : H-1B वीजा पर नई मुसीबत से भारत में फंस गए हजारों NRI

.

में रहता है। हसीन मस्तान ने कहा, “मेरे साथ जो अपराध हुए, वे काफी पुराने हैं। उस समय केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। अब मैं लोन लेकर हाईकोर्ट में अपील कर रही हूं। केस दोबारा शुरू होगा, लेकिन मेरे पास नौकरी नहीं है। मुझे इंसाफ चाहिए। सरकार से अपील है कि अपराध के खिलाफ कानून को और सख्त बनाएं। आए दिन बच्चे किडनैप हो रहे हैं, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। अगर कानून सख्त होंगे, तो अपराधी डरेंगे।” हसीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

.

.

की तारीफ करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में योगी जैसा सीएम होता, तो उन्हें जल्दी इंसाफ मिल जाता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को बड़ा इंसाफ मिला। इसी तरह यौन अपराधों और बाल विवाह जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि इस मामले को उनके पिता हाजी मस्तान की कहानी से न जोड़ा जाए, क्योंकि ये घटनाएं उनके पिता की मौत (1994)

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का लिखा मिला सुसाइड नोट, बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में रहे चुके आरोपी

.

के दो साल बाद हुईं। हसीन ने अपनी पहचान पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वे कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब अकेले लड़ रही हैं। हसीन का कहना है कि पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की और 2013 में केस फाइल होने के बाद उनकी मां को गायब कर दिया गया। हाजी मस्तान मुंबई अंडरवर्ल्ड के प्रमुख नाम थे, जिनका रियल एस्टेट और तस्करी से जुड़ा कारोबार था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

Latest News