PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में युवक की ह+त्या से फैली सनसनी,

Police investigate stabbing death of young man in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र अंतर्गत रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशु निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया। 

.

.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे आशु का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान दोस्तों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

.

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशु करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था। मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में झुग्गी वाला निकला करोड़पति, ED ने की करवाई, करोड़ों की प्रॉपर्टी सहित बरामद हुई BMW-मर्सिडीज जैसी गाड़ियां,

.

उन्होंने बताया कि आरोपी दो दिन पहले घर आए थे और रात में वहीं रुक गए। सुबह जब वह छत पर सिलेंडर लेने गए तो बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : एक मगरमच्छ से लड़ा, दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ‘सिपाही’, ये धुरंधर बच्चे हुए बाल पुरस्कार से सम्मानित,

.