PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

PM मोदी और चांसलर की कार डिप्लोमेसी चर्चा में, गुजरात से की दौरे की शुरुआत,

PM Narendra Modi and the Chancellor’s unique car diplomacy has drawn global attention, becoming a major talking point in international political circles

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर के बीच की केमिस्ट्री ने कूटनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। दोनों नेताओं की एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसे ‘कार डिप्लोमेसी’ का नाम दिया जा रहा है। यह तस्वीर न केवल भारत और जर्मनी के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है, बल्कि पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच व्यक्तिगत रिश्तों की गर्मजोशी को भी बयां करती है।

.

.

इस अनौपचारिक माहौल ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम दिया है। जर्मन चांसलर के रूप में अपने पहले भारत दौरे पर आए मर्ज का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में किया गया। आधिकारिक मुलाकातों से पहले पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराया। अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए चांसलर मर्ज साबरमती आश्रम पहुंचे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में MACHINEX EXPO 2026 का 8वें संस्करण का होगा आयोजित,

.

वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और बापू के विचारों को मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक और जरूरी करार दिया। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के बाद एजेंडे में व्यापार और अर्थव्यवस्था का मुद्दा प्रमुख रहा। पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने दोनों देशों के औद्योगिक दिग्गजों और शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक अहम बैठक की।

.

.

इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में जर्मन निवेश के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वर्तमान समय में जर्मनी की लगभग दो हजार कंपनियां भारत में सक्रिय रूप से कारोबार कर रही हैं, जो भारत के आर्थिक माहौल पर उनके भरोसे को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने भविष्य में तकनीक और निर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price ने बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड

.