PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी हैं शामिल,

Four prominent leaders join BJP simultaneously

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। थोड़ी देर में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल होंगे। उनके अलावा CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं।

.

.

हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह 2022 में अकाली दल से मौड़ मंडी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि यह पंजाब के बदलते हुए हालात बता रहे हैं। पंजाब के लोगों को कोई आस है तो वह भाजपा की तरफ देख रहे हैं। ये जनता की आवाज है, जो बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें,

.

पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर ने कहा कि सियासत बदल रही है। 2027 से पहले पूरा बदलाव हो रहा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के लोगों को पता चल गया है कि चिट्‌टा खत्म करने, गैंगस्टरवाद को खत्म करने और नौकरियों के लिए भाजपा ही मजबूत पार्टी है।

.

यह भी पढ़ें : CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण,

.

उन्होंने कहा कि जिस दिन लोगों ने पंजाब में भाजपा की सरकार बना दी, यहां डेवलपमेंट की नदियां बह रही हैं। इन नेताओं की पार्टी में एंट्री के जरिए भाजपा पंजाब के मालवा क्षेत्र को टारगेट कर रही है। जगमीत बराड़, उनके भाई रिपजीत बराड़ और चरणजीत बराड़, तीनों ही मालवा इलाके के मुक्तसर से आते हैं। मालवा में पंजाब की सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें हैं, इसी वजह से भाजपा यहां अपना आधार मजबूत कर रही है।

.

.