PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स – 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण,

hmvs-pg-department-of-multimedia-visited-machinex-2026-expo

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय,जालंधर के स्नातकोत्तर मल्टीमीडिया विभाग के मल्टीमीडिया क्लब द्वारा प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशानिर्देशन में मशीनैक्स – 2026 का एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों और डिजिटल फैब्रिकेशन से जुड़ी आधुनिक नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला।

.

.

इस शैक्षणिक भ्रमण में बी.डिज़ाइन (मल्टीमीडिया), बी.वोकेशनल तथा एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रिंटिंग, लेजऱ एनग्रेविंग तथा उन्नत मैन्यूफैक्चरिंग तकनीकों की दुनिया से रूबरू हुए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न हैंड्स-ऑन डेमोंस्ट्रेशन में सक्रिय रूप से सहभागिता की। उन्होंने पेन, पुस्तक कवर, धातु आदि विभिन्न सामग्रियों पर इम्प्रेशन और लेजऱ प्रिंटिंग की विस्तृत प्रक्रियाओं को देखा और समझा। इस व्यावहारिक अनुभव ने उन्हें यह जानने में मदद की कि इन तकनीकों का उपयोग व्यापार, औद्योगिक एवं रचनात्मक क्षेत्रों में किस प्रकार किया जाता है।

.

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने अकादमिक ज्ञान और औद्योगिक व्यवहार के बीच की दूरी को कम करने हेतु विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की तथा विद्यार्थियों के व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने में ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों के महत्व पर बल दिया। विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा ने विद्यार्थियों के साथ रहकर यह सुनिश्चित किया कि वे प्रदर्शनी से अधिकतम शैक्षणिक लाभ प्राप्त कर सकें।

.

कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सुश्री हीना धीर, सुश्री तन्वी अग्रवाल, सुश्री नेहा एवं सुश्री रुचिका के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को प्रदर्शनों और डेमोंस्ट्रेशन की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। प्रदर्शनी से लौटते समय विद्यार्थियों ने उभरती हुई तकनीकों के बारे में गहन ज्ञान और उनके व्यावहारिक उपयोगों की बेहतर समझ हासिल की। यह अनुभव भविष्य में उनके करियर को बढ़त प्रदान करने के साथ-साथ रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और उद्योग जागरूकता को भी सुदृढ़ करेगा।

.

.