PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी हिमाचल की झांकी, ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्’ थीम पर दिखेगी प्रदेश की वीर परंपरा,

Himachal Pradesh Tableau to Feature in Republic Day Parade 2026

PTB Big न्यूज़ शिमला : गणतंत्र दिवस परेड के लिए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने देश के 17 राज्यों की झांकियों का चयन किया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की झांकी भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश की झांकी ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्’ थीम के अंतर्गत प्रदेश के सैनिक, वीरता पुरस्कार व विजेता वीरों की भूमि पर आधारित है, जो कत्र्तव्य पथ नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएगी।

.

.

इस झांकी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की वीर परंपरा, देशभक्ति की भावना और प्रदेश के रणबांकुरों की गौरवशाली गाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। हिमाचल ने भारत को अभी तक 1203 वीरता पदक विजेताओं का उपहार दिया है, जिनमें चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र और दस महावीर चक्र सम्मिलित हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि झांकी उन पुत्रों और पुत्रियों के प्रति श्रद्धांजलि है,

.

यह भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी के दरबार में हुई भारी बर्फवारी, देखें अद्धभुत नज़ारे का Video, बर्फबारी के बाद यात्रा स्थगित

.

जिन्होंने पर्वतों की आत्मा को अपने भीतर धारण के राष्ट्र की पुकार का उत्तर अद्वितीय पराक्रम और बलिदान से दिया। इन पर्वतों के बीच उनकी वीरता की गूंज सतत् प्रतिध्वनित होती है। हवाएं उनके गौरव की कथाएं पीढ़ी दर पीढ़ी वहन करती है। भारत की सेनाओं के सर्वाधिक योगदान देने वाले प्रदेशों में अग्रणी, हिमाचल का यह गौरव केवल इतिहास नहीं यह इसके जनमानस का स्वभाव, इसकी रगों में प्रवाहित परंपरा है।

.

.

उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री, भाषा एवं संस्कृति विभाग मुकेश अग्रिहोत्री के दिशा निर्देश और सचिव, भाषा-संस्कृति हिमाचल प्रदेश सरकार राकेश कंवर के मार्ग दर्शन में इस झांकी का चयन संभव हो पाया है। झांकी निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है, संभवतया 24 जनवरी तक इसे कत्र्तव्य पथ पर परेड में शमिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को सौंप दिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्रीय गौरव,

.