PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार

Gold and silver prices crash again in the bullion market

.

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बजट के दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक ओर 1 किलो चांदी की कीमत में एक झटके में 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया।

.

.

चांदी की कीमतें बीते सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद से लगातार गिरावट में हैं। बजट 2026 वाले दिन रविवार को चांदी करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई थी। इसके बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही MCX पर कमोडिटी ट्रेडिंग की शुरुआत हुई, चांदी और सस्ती हो गई।

.

यह भी पढ़ें : अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल

.

बीते कारोबारी दिन चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। गिरावट के बाद रिकवरी के बावजूद चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को कारोबार खुलते ही चांदी का वायदा भाव गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह चांदी की कीमत में एक बार फिर 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

.

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी गिरे औंधे मुंह, जाने बाजार में आई इस हाहाकार की बड़ी वजह,

.