PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट,

Rainfall expected in 9 states, cold wave alert issued by IMD

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 राज्यों में बारिश और उत्तर भारत के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत सहित देश के कुल 9 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।

.

इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, 2 और 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी इलाकों जैसे मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

.

.

उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी और 14 फरवरी तक सर्दी का कहर जारी रहेगा। देश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में आज सुबह भीषण कोहरा देखा गया है।

.

हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यूपी में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी शामिल हैं।

.

यह भी पढ़ें : चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार

.

इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के विपरीत, बिहार में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है और 5 फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, किशनगंज, अररिया, सीतामढ़ी और सुपौल जैसे जिलों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने की संभावना है।

.

यह भी पढ़ें : अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल

.