PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

एच.एम.वी. में वैदिक अध्ययन सोसाइटी द्वारा वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन,

Vedic Adhiyan Society of HMV Organised Debate and Essay Writing Competition

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन वैदिक अध्ययन सोसाइटी द्वारा आर्य युवती सभा के सहयोग से स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के जीवन एवं शिक्षाओं विषय पर ऋषि बोध उत्सव अधीन वाद-विवाद एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा छात्राओं को स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के वैचारिक योगदान, समाज-सुधारक दृष्टि तथा शिक्षा संबंधी चिंतन से परिचित करवाना था।

.

.

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन डीन वैदिक अध्ययन सोसाइटी डॉ. ममता एवं अध्यक्ष आर्य युवती सभा डॉ. मीनू तलवाड़ के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान से किया गया। मंच संचालन श्रीमती पवन कुमारी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में उपस्थित अंग्रेजी विभाग से श्रीमती रितु बजाज एवं हिन्दी विभागाधयक्षा डॉ. ज्योति गोगिया का उन्होंने संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. ममता ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को संबोधित करते कहा कि स्वामी दयानंद जी का राष्ट्र निर्माण, वैदिक मूल्यों तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में विशिष्ट योगदान रहा है।

.

उनकी विचारधारा आज भी समाज को सही दिशा देने में अमूल्य योगदान रखती है। छात्राओं ने स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन दर्शन, सामाजिक सुधार, नारी शिक्षा, राष्ट्रवाद तथा वैदिक मूल्यों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पूर्ण आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण एवं तर्कपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को प्रभावित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने आयोजक टीम को बधाई दी एवं कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती की विचारधारा आज के युग में उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी।

उन्होंने कहा कि सत्य, शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार के जिन मूल्यों का प्रतिपादन स्वामी जी ने किया, वे युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने छात्राओं को स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर जागरूक व उत्तरदायी नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने पूर्ण विषय की गहराई, भाषा शैली एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में तन्वी, जान्हवी को विशिष्ट रूप से पुरस्कृत किया गया।

.

गुरलीन प्रथम, हरप्रीत, मान्या द्वितीय, गीतांजलि, रुखसार को तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनु कुमारी प्रथम, लुम्मी, हरप्रीत द्वितीय, सुखमनी कौर, तन्वी तृतीय, वमिका-सांत्वना एवं जान्वी को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. ममता ने सभी विजित छात्राओं को बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया।

.

.

Latest News