PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वर्ल्ड स्कूल में “द गोल्डन थ्रेड्स ऑफ कर्मा” विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,

Ivy World School-The Golden Threads of Karma

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में 21 फरवरी 2026 को “द गोल्डन थ्रेड्स ऑफ कर्मा” विषय पर एक भव्य एवं अर्थपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह गूढ़ और शाश्वत संदेश अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया कि सद्कर्म स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करते हैं, जबकि दुष्कर्म जीवन पर स्थायी छाप छोड़ जाते हैं।

.

.

सुसंगठित एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुति के माध्यम से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने कर्म के सिद्धांत और अच्छे कार्यों के महत्व को सरल, सहज एवं हृदयस्पर्शी शैली में अभिव्यक्त किया। आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियाँ, मनमोहक नृत्य एवं मधुर संगीत कार्यक्रमों ने मंच को जीवंत बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति इस बात को दर्शा रही थी कि सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ कर्म किस प्रकार व्यक्ति के चरित्र, व्यक्तित्व और निर्णयों को दिशा प्रदान करते हैं।

.

नन्हे कलाकारों का आत्मविश्वास, उत्साह और मंच संचालन की दक्षता दर्शकों के लिए अत्यंत सराहनीय रही। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी एवं निदेशक श्रीमती अदिति वासल जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

.

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी अंतर्निहित प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने तथा नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

.

.