PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

एच.एम.वी. ने शीरोज अवार्ड-2026 के साथ नारीत्व की भावना का जश्न मनाया,

HMV Celebrated the Spirit of Womanhood with SHEROES Awards 2026

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर ने रेडियो सिटी के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में शीरोज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया। शीरोज अवार्ड्स एक ऐसा कार्यक्रम है, जहाँ समाज में बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र की महिलाओं और युवा लड़कियों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और प्रभाव डालने के लिए मनाया जाता है और सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

.

.

डॉ. नवरूप, डॉ. ममता, डॉ. अशमीन, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. सुषमा चावला, सुश्री परवीन अबरोल और श्रीमती सीमा सोनी, क्षेत्रीय निदेशक रेडियो सिटी ने पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया। डॉ. नवरूप ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं में अपनी समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से सब कुछ हासिल करने की क्षमता है। मंच संचालन रेडियो सिटी के आरजे सैंडी ने किया।

.

इस खास मौके पर प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला को एक एम्पावर्ड महिला और एक सच्ची रोल मॉडल के तौर पर सम्मानित किया गया, जो अपनी विजऩरी लीडरशिप और बेहतरीन काम से दूसरों को प्रेरित करती हैं। खेल, सोशल मीडिया प्रभाव, जीवनशैली कोचिंग और एनजीओ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल चौबीस पुरस्कार विजेताओं की जूरी पैनलिस्टों द्वारा सराहना की गई और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इनमें सुश्री अंबिका सोनिया, ए.आर. मीनल वर्मा, सुश्री अमनजीत कौर (फ्लावर क्वीन), सुश्री एंकर नीतू, सुश्री सीमा जग्गी चौधरी, सुश्री सुखदीप कुमारी, सुश्री दविंदर महेंद्रू, सुश्री रितु कोलेंटाइन, सुश्री नेहा बत्रा, सुश्री मेघा सरीन, सुश्री नीरू जैरथ, डॉ अंजना जोशी, डॉ नवरूप, सुश्री सीरत चावला, सुश्री पल्लवी बजाज. सुश्री सोनिया छाबड़ा (मिशन स्माइल एनजीओ), सुश्री गीतिका चड्ढा, सुश्री प्रीति गुलाटी, डॉ. रमा शर्मा, सुश्री आस्था अबरोल, सुश्री त्रिशला शर्मा, सुश्री दिशा धीर और सुश्री संजना भोला शामिल थे।

.

इसके बाद कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा गुलदस्ता और कॉलेज छात्राओं द्वारा गिद्धा प्रस्तुत किया गया । इवेंट्स के ओवरऑल इंचार्ज डॉ. नवरूप, डॉ. आशमीन कौर और डॉ. रमा शर्मा थे। प्रोग्राम उन महिलाओं की हिम्मत और हौसले की तारीफ़ और जश्न के साथ खत्म हुआ जो समाज को लीड करती हैं, प्रेरणा देती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग देती हैं।

.

.

Latest News