PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

IVF इलाज के चक्कर में गई महिला की जान, परिजनों ने किया हंगामा,

Jammu IVF treatment case woman death medical negligence allegation

PTB Sad न्यूज़ जम्मू/राजौरी {रिपोर्ट} अनिल भारद्वाज : जम्मू शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए संतान प्राप्ति की कोशिश कर रही एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान एकता गुप्ता के रूप में हुई है। जिसकी शादी 6 वर्ष पहले सांबा निवासी शुभम गुप्ता से हुई थी। एकता गुप्ता और उनका परिवार लंबे समय से संतान सुख के लिए IVF उपचार का सहारा ले रहे थे।

.

जम्मू के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय एकता गुप्ता पत्नी शुभम गुप्ता के रूप में हुई है। इस संबध में पक्का ढंगा जम्मू पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आईवीएफ सेंटर पर ताला है डाक्टर व स्टाफ का मोबाइल स्विचऑफ है।

.

.

आज मृतक के परिजनों ने आईवीएफ केंद्र (निजी अस्पताल) व लापरवाह डॉक्टर सपना के खिलाफ हंगामा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, महिला IVF प्रक्रिया के तहत उपचार ले रही थी। इसी दौरान उन्हें बेहोशी के लिए एनेस्थीसिया (निश्चेतना) का इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और सरकारी अस्पताल शिफ्ट करवाकर वेंटिलेटर पर रखी गई थी।

.

.

और पंद्रह दिन बाद एकता ने दम ही तोड़ दिया। निजी आईवीएफ सेंटर में काम करने वाली आरोपी डाक्टर ने 15 मार्च को ही बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया था उससे पहले मृतक महिला खुद चल कर सेंटर में जांच के लिए गई थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि उपचार कर रही डॉक्टर सपना खुलर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया

.

यह भी पढ़ें : जालंधर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिक को लिया हिरासत में, थाने का गेट किया बंद, महिला ने कहा- बेटे को कुछ हुआ, तो दूंगी जान,

.

और संबंधित डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है ताकि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

.

Latest News