PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

देश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे लश्कर के आतंकी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

Delhi Police Arrested Lashkar Terrorist

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सक्रिय सदस्य शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था और बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित हो रहा था।

.

.

शब्बीर अहमद लोन सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा है। वह बांग्लादेश में बैठकर भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को कट्टरपंथी बनाया जाता और फर्जी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था। इसके अलावा, एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता और दिल्ली व अन्य शहरों में रेकी भी की जाती थी।

.

.

शब्बीर अहमद लोन को पहले भी 2007 में दिल्ली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास AK-47 और ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार थे। उसे आर्म्स एक्ट के तहत सजा हुई और बाद में वह जमानत पर बाहर आया। इसके बाद वह बांग्लादेश चला गया और वहां से फिर से आतंकी नेटवर्क सक्रिय किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहा था,

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के उद्योगों और उद्योगपतियों को दी सरकार ने बड़ी राहत,

.

जिसमें लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश शामिल थी। दिल्ली पुलिस की समय पर कार्रवाई ने इस बड़े हमले को टालने में अहम भूमिका निभाई। फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जिसमें 8 लोग गिरफ्तार हुए। इनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे

.

यह भी पढ़ें : हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 48 घंटों में 17 राज्यों में कुदरत का बरपेगा कहर,

.

और फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपा रहे थे। शब्बीर अहमद लोन इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। विशेषज्ञों का कहना है कि शब्बीर ने पाकिस्तान स्थित मुजफ्फराबाद के LeT कैंप से बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग प्राप्त की है। उसकी गिरफ्तारी आतंकियों के बड़े नेटवर्क को तोड़ने और संभावित हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

Latest News