PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Jalandhar bike theft CCTV Guru Nanak Pura West Splendor stolen

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने दिन-दहाड़े एक घर के बाहर खड़ी स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

.

.

पीड़ित विकास जरियाल ने मामले की जानकारी देते हुए PTB News को बताया कि आज तबीयत खराब होने की वजह से वह काम पर नहीं जा सका था। उसने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल (Splendor Bike) घर के बाहर ही खड़ी की थी। दोपहर के समय जब वह किसी काम से घर से बाहर निकला, तो उसकी बाइक वहां से गायब थी।

.

.

विकास ने बताया कि जब उन्होंने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि दो अज्ञात युवक गली में आए और बड़ी ही आसानी से मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले के लोग अक्सर अपने दोपहिया वाहन घरों के बाहर ही खड़े करते हैं, लेकिन अब दिन-दहाड़े हो रही ऐसी चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा,

.

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली, इलाका पार्षद मनमोहन सिंह राजू और थाना रामा मंडी के एसएचओ (SHO) जसपाल सिंह को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को SHO जसपाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुआ वाहन बरामद कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, जिला पुलिस जाँच में जुटी,

.