PTB News

Latest news
23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे, पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी, स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है मामला,

जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार,

jalandhar raju chauhan arrested illegal liquor raid 50 cases seized

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते राज नगर से सटी मधुवन कॉलोनी में पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की जॉइंट रेड से जहां हड़कंप मच गया। वहीं में सर्च के दौरान मिली 50 पेटी अवैध शराब ने पुलिस प्रशासन को भी हैरान कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में राजू चौहान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

.

.

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। वहीं इस पुरे मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जूस की दुकान की आड़ में अवैध शराब की सप्लाई करता था। इस दौरान एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम के साथ एसपी, एसीपी और एसएचओ ने जब रेड की तो घर के अंदर खुल में शराब की पेटियां रखी मिलीं। इस दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी,

.

.

जिसके बाद घर पर छापा मारा गया। घर में 50 पेटियां अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। पहले भी कई बार जांच की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई हैं। वहीं एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें नाखां वाले बाग से किसी ने अवैध शराब के कारोबार की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर घर पर रेड की।

.

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला,

.

जांच में यह भी सामने आया है कि राजू चौहान अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था। इस संबंध में नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जिसने घटनास्थल का जायजा लिया है। नगर निगम की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि राजू के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौके से चार सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

.

यह भी पढ़ें : भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

.

Latest News