PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पीयू और डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम

bomb threat to pu and dc office bomb squad team arrives at the scene chandigarh

.

PTB Big News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कंट्रोल रूम को मिली सूचना में दावा किया गया है कि डीसी कार्यालय और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को निशाना बनाकर विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। धमकी के बाद दोनों ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई।

.

.

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। आसपास के क्षेत्रों को घेरकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, एहतियात के तौर पर डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। हर व्यक्ति और वाहन की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, राघव चड्ढा, संदीप पाठक सहित सात नेता अब होंगे भाजपा के सांसद, मिली मंजूरी,

धमकी भरी कॉल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना हर पहलू से जांच कर रही है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

.

.

यह भी पढ़ें : चिट्ठी लिखकर! महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का लिया अरविंद केजरीवाल ने फैसला, जाने मामला,

.