PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

पंजाब के बाद हिमाचल के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर, बच्चे घर लौटे, SP का आया बयान,

shimla schools bomb threat police investigation alert himachal Pardesh

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आए और एहतियातन अभिभावकों को मैसेज कर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के संदेश भेजे गए। इस मैसेज के बाद अभिभावकों में घबराहट फैल गई और

.

.

वे आनन-फानन में स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को वापस ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्कूलों में ड्रिल चल रही है। स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और बम जैसी किसी भी चीज की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही है,

.

.

ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

.

यह भी पढ़ें : दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

.

हाल के महीनों में हिमाचल हाईकोर्ट, सचिवालय और कई जिलों के डीसी कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि हर बार जांच में ऐसी धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों की करतूत ही साबित हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

.

.

Latest News