PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित,

HMV faculty received Best Woman Scientist Award

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रमनदीप कौर ने संस्थान को गौरवान्वित कर अपनी विलक्षण प्रतिभा को प्रतिपादित किया। उन्हें ‘सतत भविष्य के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’( 2nd International Conference on Emerging Technologies for Sustainable Future) (ETSF-2026) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया गया।

.

.

डॉ. रमनदीप कौर को चेन्नई रिसर्च फाउंडेशन द्वारा बेस्ट वुमन साइंटिस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया, जो उनके वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की पहचान है। सम्मेलन के दौरान डॉ. कौर ने सत्र अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वैश्विक प्रतिभागियों के बीच अकादमिक चर्चाओं का सफल संचालन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एल्गल बायोफ्यूल जैसे उभरते एवं महत्वपूर्ण विषय पर आमंत्रित व्याख्यान भी प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने सतत एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपने शोध कार्यों को साझा किया।

.

.

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने डॉ. रमनदीप कौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल डॉ. कौर की कड़ी मेहनत, समर्पण और शोध उत्कृष्टता का परिणाम है, बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने बॉटनी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजना भाटिया तथा पूरे विभाग को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

.

.

.