PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प्राप्त की डिग्रियां,

Convocation at St. Soldier Law College Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज नज़दीक एन.आई.टी, जालंधर में दीक्षांत समारोह बड़े जोश और शान के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस कुलदीप सिंह (चेयरमैन पुलिस कंप्लेंट कमेटी, चंडीगढ़), कॉलेजों के एम.डी. श्री मनहर अरोड़ा, श्रीमती वीना दादा (प्रिंसिपल सेंट सोल्जर को-एड, कॉलेज) शामिल हुए जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ किया।

.

.

.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि दे कर, ज्योति प्रज्वलन कर की गई। छात्रों ने शबद गायन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। एनुअल रिपोर्ट पेश करते हुए, कॉलेज डायरेक्टर श्री एस.सी. शर्मा ने इंस्टीट्यूशन के शानदार सफर के बारे में बताया। वहां मौजूद छात्रों, अभिभावकों को संबोधित करते हुए, मुख अतिथि ने छात्रों को उनके आने वाले भविष्ये के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में अच्छा योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

.

कुल 200 से अधिक छात्रों को डिग्री वित्रित्त की गई जिसमें सात गोल्ड मेडलिस्ट्स यूनिवर्सिटी टोप्पर्स, ग्रेजुएट्स एवं पांच वर्षीय कोर्स वाले छात्र शामिल थे। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को दिल से बधाई दी और उन्हें इस बात पर ज़ोर देकर मोटिवेट करते हुए कहा कि जो लोग सफल होना चाहते हैं, वे कभी हार नहीं मानते और उन्हें अपने-अपने फील्ड में उच्च सोच एवं हिम्मत के साथ चलते है ये कहते हुए उन्होंने छात्रों के अच्छे और सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

.

.

.