PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को मिला ₹50,000 का एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप,

Students of Engineering College got Scholarship Worth Rupee 50,000/

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने एक बार फिर ग्रुप का नाम रोशन किया है, क्योंकि बी. टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (चौथा सेमेस्टर) की जुड़वां बहनों रमन सैनी और हरमन सैनी को प्रतिष्ठित एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹50,000 प्रत्येक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई है।

.

.

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा शुरू की गई प्रगति स्कॉलरशिप का उद्देश्य देशभर में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करना है। रमन सैनी और हरमन सैनी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

.

.

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, एम डी. डॉ. मनहर अरोडा ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा फैकल्टी सदस्यों का उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा और करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता के लिए संस्थान, अध्यापकों और अपने परिवार के सदस्यों का निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

.

.

.