PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन, मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौर... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन, एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय... जालंधर BJP नेताओं ने घेरा CP ऑफिस, CM के खिलाफ दी शिकायत ‘बड़ा-घोटाला’! 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ किये ट्रांसफर, लाखों की लूट के बाद खुला काला राज, क्या! जीत कर भी हार गए Vijay Thalapathy, आखिर क्यों दे सकते हैं 108 विधायक इस्तीफा, गुणा-गणित के गहर... जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पाकिस्तानी डॉन ने दिया बड़ा बयान जालंधर के BSF मुख्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को मिला ₹50,000 का एआईसीटीई प...

जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पाकिस्तानी डॉन ने दिया बड़ा बयान

punjab amritsar jalandhar blasts pakistani don shehzad bhatti statement

PTB Big न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के बाद एक बार फिर सुरक्षा हालातों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं इसी बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इन घटनाओं पर दुख जताते नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो में उसने कई विवादित और भड़काऊ बयान भी दिए हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि वह खुद पाकिस्तान के पंजाब से हैं और चाहे “चढ़ दा पंजाब” यानी भारतीय पंजाब हो या “लहंदा पंजाब” यानी

.

.

पाकिस्तानी पंजाब, दोनों एक ही हैं। उसने कहा कि जब भी पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो बेहद अफसोस होता है। भारत में चाहे गाय का बच्चा पैदा हो या उसकी मौत हो जाए, हर चीज का आरोप मुझ पर लगा दिया जाता है। इस दौरान भट्टी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। भट्टी ने आरोप लगाया कि पहले भी पाकिस्तान के नाम पर राजनीति कर वोट लिए जाते रहे हैं और देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा किया जाता है। 

.

.

वीडियो में भट्टी ने किसानों और पंजाबियों के अधिकारों का मुद्दा भी उठाया। भट्टी ने कहा कि अगर किसानों और लोगों को उनके हक दे दिए जाएं, तो पंजाब में इस तरह की घटनाएं कभी न हों। पंजाबी लड़ाई के समय हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन अपने अधिकारों की बात आते ही पीछे हटा दिए जाते हैं। इसके अलावा भट्टी ने कहा कि फर्जी पुलिस मुठभेड़ों में पंजाब के नौजवानों को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि कई बेगुनाह पंजाबी युवाओं को पकड़कर

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के BSF मुख्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

.

उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है और यह सब कुछ कुछ अधिकारी अपनी प्रमोशन और वाहवाही हासिल करने के लिए करते हैं। बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भर्ती कर, भारत में आतंकी हमले, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोधी माना जाता है।

.

.

Latest News