PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ा सड़क हादसा, खाई में इनोवा कार गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

chamba 6 tourists dead several injured after innova car plunges into deep gorge

PTB Sad News मनाली : हिमाचल प्रदेश के चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। तुनुहट्टी क्षेत्र के ककीरा घार के पास एक टैक्सी इनोवा गहरी खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

.

जानकारी के अनुसार टैक्सी धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक गुजरात के बताए जा रहे हैं।

.

.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

.

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अंधेरे और बारिश के बीच कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

.

.