PTB News

Latest news
Jalandhar Heights में बिना नंबर वाली गाड़ी में आए गुंडों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच पेट्रोल-डीजल संकट के चलते, पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया पोस्टर टू-व्हीलर को ₹500, कार को ₹1500 से ज्या... सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का...

Jalandhar Heights में बिना नंबर वाली गाड़ी में आए गुंडों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच

Video of hooliganism at Jalandhar Heights goes viral

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई घटना, AGI की Security बनीं रही मूकदर्शक,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के अधीन पड़ते 66 Feet Road पर स्थित Jalandhar Heights-1 में जमकर गुंडागर्दी होने की खबर सामने आई थी। जहां AGI द्वारा बनाये गए Club House के सामने V Block के बाहर यह खूनी मंजर देखने को मिला था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसका एक वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

जहां AGI के Gate से बिना नंबर के White Scorpio और उसके पीछे स्वीफ्ट कार आती दिखाई दे रही है। जिसके बाद हमलावर गाड़ीया को बेसमेंट में खड़ी कर देते है। इस दौरान बेसमेंट में बाहर निकलकर संजीव चोपड़ा के बेटे पर युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देकर जब हमलावर AGI से बाहर निकल रहे थे ,तो गेट पर सिक्योरिटी को भी धमकाने लगे,

.

लेकिन सिक्योरिटी गार्ड मूकदर्शक बने रहे और मौके से गाड़ी लेकर युवक फरार हो गए। घटना के दौरान हमलावरों ने मुंह ढके हुए थे। वहीं अन्य CCTV में देखा जा सकता है कि संजीव चोपड़ा के बेटे को हमलावरों द्वारा इशारा करके बुलाया जाता है। जिसके बाद युवक उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जाता है। इस घटना में 10 से 15 हमलावर दिखाई दे रहे है। Jalandhar Heights सिक्योरिटी गेट पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित है।

.

ऐसे में युवकों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर चौकी इंचार्ज ASI जसवीर सिंह ने बताया कि घटना में घायल आरुष को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं मुकदमे मे दोषी बताये जा रहे Sudhir Puri के बेटे और उसके साथी सहित अज्ञात युवकों की तालाश जारी है। इस घटनाक्रम ने Jalandhar Heights की Security की भी पोल खोल दी है। 

.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल संकट के चलते, पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया पोस्टर टू-व्हीलर को ₹500, कार को ₹1500 से ज्यादा का तेल नहीं मिलेगा,

.

वहीं बता दें कि घायल युवक के पिता संजीव चोपड़ा वासी गुरजेपाल नगर ने बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। वह अपने दोस्त से मिलने Jalandhar Heights गया था। जब वह क्लब हाउस के सामने फाउंटेन पर खड़ा था, तो बिना नंबर की स्विफ्ट और स्कार्पियो गाड़ियों से हथियारों से लैस 10 से 15 हमलावरों ने युवक को घेर लिया। जिसके बाद XUV 700 गाड़ी नंबर PB08-FM-5050 मे सवार सुधीर पूरी के बेटे और

.

उसके साथी ने युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। संजीव चोपड़ा ने कहा कि हमलावरों ने उनके लड़के को यह कह कर धावा बोला कि वह उनकी तरफ घुर कर देख रहा है। इतना ही नहीं हमलावर जाते-जाते भी घायल को धमकियां देते रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार हमलावरों को जब जालंधर हाइट की सिक्योरिटी ने रोका, तो वह उनसे भी उलझ पड़े।

.

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

.

Latest News