PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में योग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र,

St. Soldier College Danishmanda organized Yoga Seminar

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रातः 5 बजे आरंभ हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, फिटनेस प्रेमियों तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप एक्सरसाइज से हुई, जिसके उपरांत प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, स्ट्रेचिंग एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।

.

.

.

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावशाली कला है। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा आत्मबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

.

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, स्टाफ सदस्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कार्यशाला में शामिल अतिथियों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से फ्यूचर फौजी अकादमी के कोऑर्डिनेटर श्री रवि तथा ”विवैशियस योगा अकादमी’ के योग गुरु श्री विकास शर्मा एवं श्री अरुण के सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की गई। इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

.

.

.