PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

जालंधर में युवक हुआ ठगी का शिकार, लड़की को घर बुलाना पड़ा महंगा, पुलिस जांच में जुटी

Inviting a Girl Met Online to His Home Proves Costly for Young Man Falls Victim to Fraud

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते इम्पीरियल होटल {Imperial Hotel Jalandhar} के पास स्थित गार्डन कालोनी में स्थित ऋषि नगर में उस समय भारी हंगामा हो गया। जब देहव्यापार को लेकर लड़के को ऑनलाइन लड़की को बुलाना महंगा पड़ गया। लड़के ने आरोप लगाए है कि दोस्त ने ऑनलाइन {Online Call Girl} लड़की को घर पर बुलाया था।

.

जिसके बाद लड़की उनसे 2 बार पुलिस बुलाने की धमकियां देकर 15 हजार रुपए ले गई। इस दौरान आज तीसरी बार लड़की द्वारा घर पर आकर हंगामा किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नौजवान ने लड़की को काबू किया और कहा कि लड़की ने गैंग बनाई है और उनके द्वारा लड़कों से ठगी मारी जा रही है। वहीं लड़की का कहना हैकि लड़के ने खुद उसे घर पर बुलाया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने लड़की को कलाई से पकड़ा हुआ है

.

.

और वह कह रहा हैकि कहीं लड़की भाग ना जाए। वहीं लड़की द्वारा कहा जा रहा हैकि पुलिस को बुला लो, वह कहीं नहीं जा रही। वहीं इस पुरे मामले में अधीक जानकारी देते हुए अभिजीत ने कहाकि उसके दोस्त ने ऑनलाइन लड़की बुलाई थी। अभिजीत ने कहाकि दोस्त ने कुछ किया नहीं, लेकिन उसके बावजूद वह उनसे 7500 रुपए लेकर चली गई। जिसके बाद दो दिन बाद दोबारा आई और हंगामा करते हुए पुलिस बुलाने की धमकियां देने लगी।

.

इस दौरान दूसरी बार फिर से 7500 रुपए लेकर चली गई। नौजवान का आरोप है कि आज तीसरी बार लड़की घर पर आ गई और हंगामा करने लगी। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं नौजवान द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने के सबूत पुलिस को दिखाए गए। नौजवान ने कहाकि खुशी राम और राहुल कुमार के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। नौजवान का आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और उसने अपनी इज्जत को बचाने के लिए पहले दो बार पैसे दे दिए।

.

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने एक बार फिर से की देशवासियों से बड़ी अपील

.

दरअसल, लड़की का कहना था कि पहली बार उसे पैसे नहीं मिले थे। जिसके बाद लड़की दोबारा घर पर आई और फिर से पैसे ले गई। नौजवान ने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो गया है, लड़की द्वारा घर पर आकर हंगामा किया जा रहा है। जिसके बाद 112 पर पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला है कि लड़की का मामला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद पुलिस लड़की को गाड़ी में बिठाकर पूछताछ के लिए साथ ले गई।

.

यह भी पढ़ें : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम को लेकर हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका

.