PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल

gurudaspur Multani hospital bomb attack Case

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर एक बार फिर से हमला हुआ है। मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा अस्पताल पर जोरदार धमाका हुआ। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

.

वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय डॉक्टरों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है।

.

सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा। हालांकि, ग्रनेड फैंकने का कोई सीसीटीवी फुटेज फिल्हाल सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि कलानौर के इस मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। फिरौती न देने को लेकर इस अस्पताल पर पहले भी दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग हो चुकी है। पिछली दोनों घटनाओं में भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था,

.

लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद यह तीसरा बड़ा हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

.

एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस स्टेशन कलानौर को सूचना मिली थी कि कलानौर स्थित मुल्तानी हॉस्पिटल में किसी बहुत तेज धमाके की आवाज आई है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस स्टेशन कलानौर के एसएचओ और डीएसपी कलानौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। यहां अस्पताल के शीशे टूटे हुए मिले हैं। इसके बाद मेरे द्वारा और एसपी-डी द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हमारी फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

.

मैं यह साफ करना चाहूंगा कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हमें इस संबंध में कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द इस मामले में हुई प्रगति आपके साथ साझा करेंगे। हर एंगल से इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। मुल्तानी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. एसपी सिंह मुल्तानी ने बताया कि दोपहर करीब 2.32 बजे कोई बम फेंककर गया है।

.

हालांकि, किसी तरह का जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है। हमें पिछले साल पहले अगस्त में धमकी आई थी और फिर दोबारा अक्टूबर में धमकी मिली थी। जब वो धमकी देंगे तो फिरौती तो मांगेंगे ही। पहले हमें सुरक्षा मिली थी। चूंकि यह पिछले साल की बात है, तो पुलिस ने हमें महीना-दो महीना सुरक्षा दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने सुरक्षा हटा ली थी। धमाके के वक्त ओपीडी एरिया में मरीज मौजूद थे, लेकिन इमरजेंसी वार्ड खाली था।

.

CCTV में कैद शख्स उसी खाली जगह पर ही बम फेंककर गया, यही वजह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। CCTV कैमरे में सब कुछ कैद हुआ है। उसके आने का पूरा तरीका कैमरे में आया है। वह बाहर खड़ा होकर करीब 15 मिनट तक इंतजार करता रहा कि बाहर जा रहे मरीज निकल जाएं और एरिया पूरी तरह क्लियर हो जाए। हमारा काम ऐसा है कि हमें देर-सवेर हर तरह के मरीज को देखना पड़ता है। हमें नहीं पता होता कि सामने वाला व्यक्ति किस सोच या किस इरादे से आ रहा है, ऐसे में हम कब तक सुरक्षा लेकर काम करेंगे?

.