PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

jalandhar ca home ed raid documents checking new jawahar nagar

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज एक आप पार्टी से जुड़े CA के घर पड़ी ED की रेड से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले की शुरुआत आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बयान से हुई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि ED आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर छापेमारी कर रही है और छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

.

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और पंजाब व राज्य सरकार उनके साथ है। वहीं आपको यह भी बता दें कि जालंधर और लुधियाना में चार्टेड अकाउंटेंटों पर ED की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि जालंधर में मशहूर CA अमित बजाज के घर और ऑफिस में दिल्ली से आई ED की टीम ने यह रेड की है। उनका घर न्यू जवाहर नगर में है और दफ्तर चुनमुन मॉल के पास स्थित है। ED के सूत्रों की मानें तो CA पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है।

.

.

वहीं लुधियाना में शहीद भगत सिंह नगर में भी एक CA के घर रेड की सूचना है, लेकिन इसकी ED विभाग की और से कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि ED की टीम के दूसरे जिलों में भी रेड की सूचना है, लेकिन जांच एजेंसी ने अभी औपचारिक बयान नहीं दिया है। सूचना यह भी थी कि जालंधर में शहीद उधम सिंह नगर के रहने वाले एडवोकेट अमित बजाज के घर भी रेड हुई है, लेकिन उन्होंने मीडिया के कुछ बंधुओं को यह भी बताया कि उनके यहां कोई ED की

.

रेड नहीं हुई है। वहीं दिल्ली से आई ED की टीम द्वारा की गई जालंधर में इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने ED की रेड को सीधे तौर पर हिंदू व्यापारियों से जोड़ दिया कर एक नया सियासी धमाका कर माहौल को और गर्म कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर सीधे BJP पर निशाना साधा और कहा कि ED ने जिन CA अमित बजाज के घर पर रेड की, वह जालंधर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

.

.

वह जालंधर और पंजाब के कॉर्पोरेट में अपनी टैक्स कंसल्टेंसी सेवाएं देते हैं। अरविंद ने आगे कहा कि अमित बजाज इनकम टैक्स, GST, कॉर्पोरेट ऑडिटिंग और बिजनेस कंसल्टेंसी के मामलों के एक्सपर्ट हैं। जालंधर के कई छोटे-बड़े व्यापारी, उद्योगपति और कंपनियां उनके क्लाइंट्स में शामिल हैं। वह द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जालंधर ब्रांच में सक्रिय रहते हैं और

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया,

CA बिरादरी के साथ-साथ आम लोगों और व्यापारियों को टैक्स नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनारों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। जालंधर के लोकल बिजनेस नेटवर्क (जैसे स्पोर्ट्स और लेदर इंडस्ट्री) में टैक्स नीतियों या बजट के प्रभाव को समझने के लिए अक्सर उनकी पेशेवर सलाह को काफी महत्व दिया जाता है। वहीं आपको यह भी बता दें कि CA अमित बजाज का परिवार 30 साल से भी ज्यादा समय से

.

यह भी पढ़ें : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता से आया भूकंप, इमारतें गिरीं, 19 की हुई मौत, 2 घंटे में आए 138 झटके

जालंधर कार्पोरेशन में ठेकेदारी का काम करता है। बजाज कंसलटेंसी के नाम से इनकी फर्म है, जो स्ट्रीट लाइट्स और सड़कों का ठेका लेती है। इसके साथ ही अमित बजाज आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं लेकिन पार्टी में उनका अभी तक कोई बड़ा ओहदा नहीं हैं। अमित बजाज पार्टी के लिए फाइनांसर और आर्थिक सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं। बताया जाता रहा है कि जालंधर में आम आदमी पार्टी को स्टैंड करने के पीछे इनका सबसे महत्वपूर्ण रोल रहा है।