PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

Travel Agent ने कनाडा भेजने का झांसा देकर मारी 20 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर दर्ज हुआ केस

kapurthala visa fraud case Travel Agent couple absconding canada cheating

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बार फिर से विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent पर लाखों की ठगी मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसी कड़ी में कपूरथला निवासी एक व्यक्ति से कनाडा भेजने के नाम पर एक दंपति द्वारा 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पर थाना सदर कपूरथला पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

.

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोझंडा निवासी चैन सिंह पुत्र हरि सिंह ने बताया कि जालंधर निवासी शैली पत्नी सतनाम सिंह और सतनाम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने उन्हें कनाडा भेजने का भरोसा दिया था। आरोपी दंपति ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के लिए कनाडा का फैमिली वीजा लगवाने की बात कहते हुए उनसे 20 लाख रुपये ले लिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार,

.

.

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो कनाडा का वीजा लगवाया और न ही उसकी रकम वापस की। जब चैन सिंह ने बार-बार अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो वीजा लगा और न ही रकम वापस मिली तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की जांच कर रहे थाना सदर कपूरथला के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की,

.

शिकायतकर्ता के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने शैली तथा सतनाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से किस आधार पर रकम ली थी और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.