PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

Punjab : बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को किया गया डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार, ब्लास्ट की साजिश में थे शामिल

punjab police gangster patial bambiha gang members deported malaysia

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से गैंग के 3 गुर्गों को डिपोर्ट करवाया है। पुलिस ने जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में रंगदारी, टारगेट किलिंग समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह लुधियाना में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश में भी शामिल रहे हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि नवंबर 2025 में लुधियाना पुलिस ने हैंड ग्रेनेड के साथ कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि शहर में दहशत फैलाने की तैयारी थी। आरोपियों से चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था। पूछताछ में यह भी पता चला कि इस साजिश की पूरी कहानी मलेशिया में बैठे अजय सिंह और पवनीदीप सिंह ने रची थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में लाकर दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की।

.

.

अब इसी कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने मलेशिया से दोनों को डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने विदेशों में छिपे गैंगस्टरों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। फरवरी 2026 में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विदेशों में छिपे 38 गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

.

यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक ज्ञान से सामाजिक समानता तक : DAV University ने गुरु रविदास जी की महान विरासत को किया नमन

.

आपको यह भी बता दें कि जून में KZF के दो कथित आतंकियों गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया गया। जुलाई में ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया के जकार्ता से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया। अब अगस्त में बंबीहा गैंग के जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : Travel Agent ने कनाडा भेजने का झांसा देकर मारी 20 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर दर्ज हुआ केस