PTB News

Latest news
Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख

Himachal : भारी बारिश के बाद बंगाणा में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, चट्टानों में दबे 3 मजदूर व 3 गाड़ियां, 350 सड़कें हुई बंद

himachal Pardesh monsoon sirmaur landslide rescue operation three workers trapped heavy rain

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिले में बीती शाम और रात में भारी बारिश हुई। डीसी ऊना में खराब हालात को देखते हुए ऊना जिले के बंगाणा सब डिवीजन में सभी स्कूल-कॉलेजों आज छुट्टी घोषित कर दी है। कांगड़ा में नक्की खड्ड भी उफान पर है। इसमें एक गाड़ी कुछ दूरी तक बह गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी को दिखाते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

.

.

वहीं सिरमौर जिले के बागनाधार के कमरऊ में मंगलवार दोपहर बाद लैंडस्लाइड की चपेट में 2 ट्रक और एक टिप्पर आ गया। इसमें चूना पत्थर खान में काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। यह हादसा दोपहर बाद करीब 4 बजे हुआ। मगर देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका, क्योंकि मौके पर पहाड़ी से बार बार बड़ी बड़ी चट्टानें गिर रही थी। ऐसे में राहत एवं बचाव कार्य आज (बुधवार को) सुबह शुरू किया गया। जैसे जैसे समय बीत रहा है, अब इनके जिंदा होने की उम्मीदें भी कम होती जा रही है।

.

himachal Pardesh monsoon sirmaur landslide rescue operation three workers trapped heavy rain

.

इस मानसून सीजन में बीते 15 घंटे के दौरान पहली बार एक साथ इतनी तबाही देखने को मिली है। प्रदेश में 350 से ज्यादा सड़कें वाहनों के लिए बंद हुई है। शिमला शहर में जगह जगह पेड़ और पहाड़ी गिरने से 5 से ज्यादा वाहनों को नुकसान हुआ है। सोलन जिले के परवाणू, कसौली, शिमला शहर, मंडी के धर्मपुर और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश से तबाही हुई है। सोलन और सिरमौर के निचले इलाकों में कई जगह घरों व दुकानों में जल भराव भी हो गया।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को किया गया डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार, ब्लास्ट की साजिश में थे शामिल

.

मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य में अगले 4 दिन तक कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। IMD ने आज भी हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। 20 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी और 21 अगस्त को कांगड़ा और मंडी जिले में यलो अलर्ट की चेतावनी है। अन्य किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है। 22 अगस्त को भी कुछ भागों में बूंदाबांदी के आसार है। मगर 23 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ेगा और धूप खिलेगी।

.

यह भी पढ़ें : Travel Agent ने कनाडा भेजने का झांसा देकर मारी 20 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर दर्ज हुआ केस