PTB News

Latest news
Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार

होटल में लगी भीषण आग, बच्चे सहित 9 लोगों की हुई मौत, छह लोगों को करवाया गया अस्पताल में भर्ती

massive fire at kolkata hotel 9 people including child dead six hospitalized

PTB Big न्यूज़ कोलकाता : कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और आग पर काबू पाया।

.

.

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग रात में करीब दो बजे मिर्जा गालिब स्ट्रीट के पास स्थित होटल में लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल से सबसे पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि आग होटल से बाहर निकलने वाले रास्ते के आसपास फैल गई थी। आधी रात के समय आग लगने के कारण होटल में ठहरे कई लोगों को घटना की जानकारी देर से हुई। धुएं के कारण कई लोग होटल के अंदर फंस गए। 

.

.

दमकलकर्मियों ने राहत अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। नौ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे। आग लगने की वजह को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। 

.

यह भी पढ़ें : Himachal : भारी बारिश के बाद बंगाणा में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, चट्टानों में दबे 3 मजदूर व 3 गाड़ियां, 350 सड़कें हुई बंद

.

शुरुआती तौर पर एसी में खराबी या धमाके को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। यह हादसा पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हुई दूसरी बड़ी होटल आग की घटना है। इससे दो दिन पहले, 17 अगस्त को बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित होटल विदेशिनी में आग लगने से

.

यह भी पढ़ें : Punjab : बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को किया गया डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार, ब्लास्ट की साजिश में थे शामिल

कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। वहीं, 18 अगस्त दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दूसरे तल पर भी आग लग गई थी। हालांकि दमकलकर्मियों और एयरपोर्ट अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से उस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन मानकों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।