PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद Sajjan Kumar व सज्जन कुमार का हुआ निधन 10वीं के 2 छात्रों ने प्रिंसिपल पर किये चाकू से करीब 27 बार, मरने से पहले किसे कहा ‘बाबू’? Share Market : 6 दिन की गिरावट के बाद आई हरियाली, सेंसेक्स कई अंक से ज्यादा चढ़ा पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ... सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों का सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन,

डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला ‘यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड’ राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि, पंजाब का बढ़ाया मान

Punjab’s Young Talent Shines on National Stage, DAV University’s Oorvi Rathour Wins Youth Climate Leader Award

PTB News “शिक्षा” : डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर की होनहार छात्रा ऊर्वी राठौर ने आई.आई.टी.,रुड़की में आयोजित मॉडल सी.ओ.पी.-31 सिमुलेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड’ हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उसने यूनिवर्सिटी और पूरे पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी सफलता युवाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय देती है।

metaslider id=”7630″].

.

स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट, इंडिया द्वारा आई.आई.टी., रुड़की में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। यह प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ की कार्यप्रणाली पर आधारित था। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को एक देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई। ऊर्वी राठौर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि पंजाब से कुल नौ प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय मंच पर भाग लिया।

.

.

प्रोग्राम के दौरान जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तथ्य, आंकड़ों और व्यावहारिक सुझावों के आधार पर चर्चा हुई। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊर्वी ने अपने विषय की गहरी समझ, आत्मविश्वास, प्रभावशाली प्रस्तुति और नेतृत्व क्षमता से निर्णायकों को प्रभावित किया। जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने के लिए उन्हें ‘यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि युवा वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

.

यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने ऊर्वी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान यूनिवर्सिटी और पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऊर्वी की सफलता संस्था में विद्यार्थियों को दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नेतृत्व विकास का परिणाम है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) एस. के. अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भारत का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करना और यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना ऊर्वी की मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

.

सी.बी.एम.ई. एवं ह्यूमैनिटीज़ के डीन डॉ. गीतिका नागरथ ने कहा कि ऊर्वी की सफलता उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करती हैं। ऊर्वी राठौर की यह उपलब्धि न केवल डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करती है कि पंजाब के युवा अपनी प्रतिभा, नई सोच और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं।

.

.