PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

St. Solider Students Shinned in Volleyball Match

अंडर-17 और अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

PTB News “शिक्षा” : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित 70वेँ जिला स्तरीय स्कूल मुकाबलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनके खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह सहोता तथा डीपी एवं कोच चैंचल सिंह के नेतृत्व में खेलते हुए जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।

metaslider id=”7630″].

.

.

टूर्नामेंट में लगभग 16 जोनों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके बच्चे अंडर-17 और अंडर-19 वॉलीबॉल में डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बने। इस के अलावा स्कूल की लड़कियों ने रस्साकशी अंडर-19 में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। यह भी उल्लेखनीय है कि जोनल खेलों में भी सेंट सोल्जर स्कूल गढ़दीवाला वॉलीबॉल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जोनल चैंपियन रहा था।

.

.

प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसके साथ उन्होंने अध्यापकों, खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

.

.

.