PTB News “शिक्षा” : जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, जालंधर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। स्कूल की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 गर्ल्स टीम में देवांशी ठाकुर, बिस्मन कौर और हरप्रीत कौर ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में देवांशी ने टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
. .अंडर-19 वर्ग में मोक्ष शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान तीनों टीमों की खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और शानदार टीमवर्क के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। तीनों आयु वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत तथा समर्पण को दर्शाता है।
. .
अंडर-17 बॉयज युवराज शर्मा ने टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर के जीता स्वर्ण पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की अंडर-17 बॉयज टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में जोन नंबर 3, सेमीफाइनल में जोन नंबर 4 और फाइनल में जोन नंबर 2 को पराजित कर खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की टीम ने जोन नंबर 2 को 35–20 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन डिफेंस, आक्रामक खेल, सटीक पासिंग और उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रदर्शन किया। इससे पहले विद्यालय की अंडर-14 बॉयज टीम भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। फाइनल मुकाबले में टीम ने जोन नंबर 2 को 48–8 के बड़े अंतर से हराकर शानदार विजय प्राप्त की थी। टीम के कप्तान शौर्य को टूर्नामेंट का ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना गया था।
.विद्यालय के चेयरमैन श्री विजय मेनी एवं डायरेक्टर श्रीमती मोनिका मेनी ने सभी खिलाड़ियों, कोच और टीम के सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी जोश, लगन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
. .
































