PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : देश को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाओं ने पुरे देश ही नहीं दिल्ली को को भी हिला कर रख रख दिया। स्लीपर बस में 11वीं कक्षा में पढने वाली लड़की के बाद अब दिल्ली के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया।
. .पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी और परिवार को घटना की जानकारी 19 अगस्त की रात हुई मिली, जब बच्ची के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने स्कूल में मौजूद एक “बैड अंकल” के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था। हालांकि, बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। परिजनों ने मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी।
. .इसके बाद 24 अगस्त को बच्ची को कुछ लोगों की तस्वीरें और स्कूल की CCTV फुटेज दिखाई गई। पुलिस के अनुसार, फुटेज देखने के बाद बच्ची ने स्कूल बस चालक विकास की पहचान आरोपी के तौर पर की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि वह करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था।
.यह भी पढ़ें : Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू
.पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर की CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया है। आरोप है कि वह बच्ची के बाथरूम जाने के दौरान उसके पीछे गया, उसे चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्ची के साथ कथित तौर पर चार बार यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
.जांच एजेंसियों के अनुसार, फोन में छोटे बच्चों के साथ बनाए गए कई वीडियो मिले हैं। पुलिस इन वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान करने के साथ उनकी काउंसलिंग भी करा रही है। इसके अलावा स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कोई शिकायत या ऐसी घटना सामने आई थी या नहीं।






























