PTB News

Latest news
वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम... एसएसआईबीएमए के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 के विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ... पंजाब : Fake Immigration Agent's पर अब कसेगा शिकंजा 70वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में आईवी वर्ल्ड स्कूल का परचम लहराया, युवा खिलाड़ियों ने रचा सफलता का... पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पंजाब : Fake Immigration Agent’s पर अब कसेगा शिकंजा

Crackdown on fake immigration agents to intensify Punjab

PTB Big News ​​पंजाब : पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। विदेश मंत्रालय के निर्देशों के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब पुलिस केवल FIR दर्ज करने या एजेंटों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और विदेश में बैठे मुख्य संचालकों की भी जांच की जाएगी।

.

.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में 3,505 ऐसे एजेंटों की पहचान की गई है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रहे हैं या जिनके खिलाफ शिकायतें मिली हैं। इनमें बड़ी संख्या पंजाब से जुड़े एजेंटों की बताई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने संबंधित एजेंटों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

.

.

अमेरिका से भारतीय युवाओं के डिपोर्टेशन के मामलों के दौरान विभिन्न जांच एजेंसियों ने 1,274 फर्मों पर छापेमारी की थी। इनकी रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय के निर्देश पर 24 एफआईआर दर्ज की गई थीं। अब इन मामलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों और एजेंटों के रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जा सकती है। वहीं, दोआबा क्षेत्र के 271 एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी राज्य पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

.

जांच में एक बड़ी समस्या यह सामने आई है कि कई एजेंटों के लाइसेंस रद्द होने के बावजूद उनका कारोबार बंद नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ एजेंट नए नाम, नई फर्म या पुराने मोबाइल नंबरों के जरिए दोबारा काम शुरू कर देते हैं। अब पुलिस ऐसे नेटवर्क की पहचान करने के साथ उनकी आर्थिक गतिविधियों की भी जांच करेगी।

.

.