PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

एच.एम.वी. में डीपीआई (कॉलेजिस) पंजाब निर्देशानुसार ‘साईबर अपराध’ विषय पर विस्तारक संभाषण,

A Lecture on Cyber Crime organized at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में डी.पी.आई. (कॉलेजिस) पंजाब के निर्देशानुसार ‘साइबर जागरूकता दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री गुलागोंग (एसोसिएट प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस) ने साइबर अपराध विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर जागरूकता व सुरक्षा की आज के युग में अत्यधिक आवश्यकता है। हमें अपनी व्यक्तिगत सूचना, क्यू आर कोड, ई मेल इत्यादि की जानकारी बड़ी सावधानी से सांझी करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अक्तूबर माह अब साइबर जागरूकता के रूप में मनाया जाएगा। साईबर जागरूकता की आवश्यकता क्यों है? इस विषय पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आईटी एक्ट 2000 के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने हैकिंग, रैनसोमवेयर, सामान्य धमकियों इत्यादि पर भी चर्चा की। सम्पूर्ण जानकारी अत्यधिक प्रभावशाली एवं मुल्यवर्धक रही।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साइबर जागरूकता दिवस को आयोजित करने के मन्तव्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में साइबर अपराध की विस्तृत जानकारी अति आवश्यक है। कम्प्यूटर साइंस विभाग की ओर से आयोजित विस्तारक संभाषण इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। कम्प्यूटर साईंस विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता अरोड़ा ने मुख्य वक्ता श्री गुलागोंग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल भसीन, श्री जगजीत भाटिया, डॉ. जतिंदर, श्रीमती सविता महेंद्रू व विभाग के अन्य सदस्य तथा टैक्निकल स्टाफ से श्री विधु वोहरा भी उपस्थित थे।

Latest News

Latest News