PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कपूरथला में फिल्म शोले जैसा देखने को मिला सीन, फिर उठाया पुलिस ने बड़ा कदम,

a-scene-like-the-film-sholay-seen-in-kapurthala-man-climbs-water-tank-to-marry-punjab

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में एक घटनाक्रम ने फिल्म शोले के सीन की याद दिलवा दी। यहां पर एक युवक शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया। यहीं नहीं टंकी पर चढ़ने के बाद युवक अपने घर के नजदीक रहने वाली लड़की से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया। टंकी पर चढ़े इस युवक ने कहा कि अगर उस लड़की से उसकी शादी ने करवाई गई तो वो ऊपर से छलांग लगा देगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

आपको बता दें कि कपूरथला के बकरखाना चौक के नजदीक रविवार को एक युवक गुरपिंदर सिंह सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक गुरपिंदर सिंह ने चिल्लाते हुए बताया कि वो अपने घर के नजदीक रहने वाली लड़की से शादी करना चाहता है। अगर उसकी शादी उस लड़की से नहीं हुई तो वो टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेगा। युवक की बात सुनकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक गुरपिंदर सिंह को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा,

जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं आरोपी ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर ड़ाल दिया जो खूब वायरल हो रहा है। लोग उस वीडियों पर कमेंट कर युवक की तुलना शोले के वीरू से कर रहे है। सूत्रों की माने तो आरोपी गुरपिंदर सिंह जिस लड़की से शादी करना चाहता है वो अभी नाबालिग है। कपूरथला थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का कहना है कि पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है। उसपर एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।

Latest News