PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

रोपवे रेस्क्यू के दौरान आज फिर गिरी एक महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,

A woman fell again today during ropeway rescue hospitalized in critical condition

PTB Big News झारखंड : झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब सिर्फ एक ट्राली फंसी हुई है। इस ट्राली में दो लोग अभी भी हैं, जो पिछले 40 घंटे से ज्यादा समय से यहां फंसे हुए हैं। वहीं रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला ट्रॉली से निकालते समय अचानक गिर गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवघर रोपवे हादसे को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में जांच के भी आदेश जारी किए हैं। 26 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी। इससे पहले राज्य सरकार को विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करनी होगी। देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को करीब 33 लोगों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे लोगों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देवघर प्रशासन ने सोमवार को एक महिला की मौत की पुष्ट की थी। वहीं शाम को हेलीकॉप्टर से फिसल जाने के कारण एक व्यक्ति डेढ़ हजार फीट नीचे खाईं में गिर गया था। इसके अलावा भी एक मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में 12 लोग घायल हैं।